मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

आमिर की बेटी इरा को मिला नया Buddy

आमिर की बेटी इरा को मिला नया Buddy

मुंबई – देश में फैले कोरोना वायरस की वजह से देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है. लोग अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहा है. आमिर खान की बेटी इरा खान अपने पापा, मां किरण राव और उनके बेटे आजाद के साथ वक्त बिता रही हैं. इरा खान इन दिनों अपने भाई के साथ काफी मस्ती कर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने छोटे भाई आजाद राव खान के साथ एक तस्वीर शेयर की है. इसमें वह अपने भाई के साथ खेलती हुईं नजर आ रही हैं.

इरा खान ने आज़ाद के साथ इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रॉम तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने ‘क्वारंटाइन बडी’ लिखा है. इस तस्वीर में इरा खान के होंठ डार्क रेड लिपस्टिक की तरह चमक रहे हैं और उनके चेहरे पर ढेर सारा पाउडर दिख रहा है, जबकि आजाद ने अपने मुंह को अपने हाथों से कवर कर रखा है, वो शायद इस फिल्टर से बचना चाह रहे हैं. इरा ने इस तस्वीर में फिल्टर का इस्तेमाल किया हुआ है.

आपको बता दें कि इरा खान सोशल मीडिया पर अपने भाई आजाद के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘तुम क्यूटनेस से भरी गेंद की तरह हो. हैप्पी बर्थडे आजाद. तुम एक कूल बच्चे बनते जा रहे हो. मैं तुम्हें समझने का इंतजार नहीं कर सकती हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि मैं तुम्हारी अच्छी बहन बन सकूं जैसा जुनैद के साथ. बढ़ते रहो.’

Share This
अगला लेख → देश में पिछले 24 घंटों में 6767 नए मामले सामने आए, अब तक 386…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
29°C
Patchy rain nearby
💧 79% 💨 4 km/h
Dehradun