मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आम आदमी पार्टी का लखनऊ में धरना, पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को नजरबंद किया

आम आदमी पार्टी का लखनऊ में धरना, पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं को नजरबंद किया

लखनऊ में शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के सीजफायर के फैसले का कड़ा विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यह वक्त पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) को वापस लेने का था, लेकिन सरकार ने संघर्ष विराम करके एक बड़ा मौका गंवा दिया।

निशातगंज फ्लाईओवर पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान AAP कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के फैसले को देश के हितों के खिलाफ बताया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बहस भी हुई। पुलिस ने मौके से कई बैनर जब्त किए और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। साथ ही, पार्टी की जिला अध्यक्ष सहित कई नेताओं को सुबह ही नजरबंद कर दिया गया, ताकि वे प्रदर्शन में शामिल न हो सकें।

AAP नेता दिनेश सिंह पटेल ने बयान दिया, “प्रदेश के विभिन्न जिलों में हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के सीजफायर के फैसले का विरोध कर रहे हैं। हमें लगता है कि यह POK को भारत में मिलाने का सबसे सही समय था, जिसे सरकार ने चूक दिया।”

वहीं प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ता ज्ञान सिंह ने कहा, “पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने शानदार जवाब दिया था। ऐसे में जब सेना का मनोबल ऊंचा था, उस समय सीजफायर की घोषणा करना समझ से परे है। देश की जनता चाहती है कि POK को भारत में शामिल किया जाए।”

पार्टी की जिला अध्यक्ष इरम रिज़वी, जिन्हें सुबह से ही नजरबंद कर दिया गया था, ने कहा, “AAP पूरे प्रदेश में इस फैसले का विरोध कर रही है। जब सेना मैदान में मजबूती से लड़ रही थी, तब सरकार ने सीजफायर कर आम लोगों की उम्मीदों को तोड़ दिया। अब हमारी आवाज को दबाने के लिए हमें घरों में बंद किया जा रहा है।”

AAP ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक फायदे के लिए देश की सुरक्षा और रणनीतिक बढ़त से समझौता कर रही है। साथ ही पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही POK पर स्पष्ट और निर्णायक नीति नहीं बनाई, तो उनका आंदोलन और भी तेज किया जाएगा।

Share This
अगला लेख → प्रदेश में 48 पीपीएस अफसरों का तबादला, साथ ही 18 वरिष्ठ अधिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,744 -92 (-0.12%)
निफ्टी 23,962 -34 (-0.14%)
मौसम
27°C
Light rain shower
💧 88% 💨 7 km/h
Dehradun