मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

40 सांसदों को लेकर सात प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजेगी भारत सरकार, पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी

40 सांसदों को लेकर सात प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजेगी भारत सरकार, पाकिस्तान को जवाब देने की तैयारी

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद अब भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर बेनकाब करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में सरकार विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल (डेलीगेशन) विदेश भेजने की योजना बना रही है। यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई सहित कई देशों का दौरा करेगा और वहां भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रतिनिधिमंडल में लगभग 40 सांसद शामिल होंगे, जिन्हें 7 अलग-अलग समूहों में बांटा जाएगा। ये समूह 23 मई से शुरू होने वाले 10 दिन के विदेश दौरे पर रवाना होंगे। सांसदों का यह दौरा अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, दक्षिण अफ्रीका, जापान जैसे देशों को कवर करेगा। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भारत की सुरक्षा नीतियों, विशेष रूप से कश्मीर और आतंकवाद के खिलाफ किए गए कड़े कदमों को सही ढंग से प्रस्तुत करना है।

इस डेलीगेशन के समन्वय की जिम्मेदारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू को सौंपी गई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने वाले संभावित सांसदों में शशि थरूर, मनीष तिवारी, प्रियंका चतुर्वेदी, सस्मित पात्रा, संजय झा, सलमान खुर्शीद और अपराजिता सारंगी जैसे नेता शामिल हैं।

इन सात प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता करेंगे। इनमें कांग्रेस से शशि थरूर, भाजपा से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जेडीयू से संजय कुमार झा, डीएमके से कनीमोझी करुणानिधि, एनसीपी से सुप्रिया सुले और शिवसेना से एकनाथ शिंदे प्रमुख हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने एक बड़ी सैन्य कार्रवाई में आतंकियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान की ओर से जवाबी कार्रवाई की कोशिश की गई, लेकिन भारत के डिफेंस सिस्टम ने उनके मिसाइल और ड्रोन को बीच में ही मार गिराया। इसके बाद भारत की ओर से जब दोबारा जवाबी कार्रवाई शुरू हुई तो पाकिस्तान ने सीजफायर की पेशकश की, जिस पर फिलहाल सहमति बनी है।

भारत की इस कूटनीतिक पहल का मकसद वैश्विक समुदाय को पाकिस्तान के आतंकवाद के समर्थन की सच्चाई से अवगत कराना है।

Share This
अगला लेख → आम आदमी पार्टी का लखनऊ में धरना, पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत कई…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun