मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कानपुर में 100 फर्जी कंपनियों से 60 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, कानपुर में 100 फर्जी कंपनियों से 60 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

पान मसाला कारोबार से जुड़े SNK ग्रुप के ठिकानों पर पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग की छापेमारी जारी है। देशभर में फैले 47 स्थानों पर की जा रही इस कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को कानपुर स्थित आवास से करोड़ों रुपये की नगदी बरामद हुई है। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के कारण नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी।

इसके अलावा, आयकर विभाग की टीम को 100 से अधिक फर्जी कंपनियों की जानकारी मिली है, जो केवल कागजों पर मौजूद थीं और असल में उनका कोई संचालन नहीं था। आमतौर पर इस तरह की कंपनियां टैक्स चोरी को छुपाने के लिए बनाई जाती हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी CGST विभाग ने इस ग्रुप पर छापेमारी की थी, तब भी भारी मात्रा में टैक्स चोरी का खुलासा हुआ था।

SNK ग्रुप वर्षों से पान मसाला व्यवसाय में सक्रिय है और इसका कारोबार न केवल भारत में बल्कि विदेशों तक फैला हुआ है। कुछ महीने पहले भी जीएसटी विभाग ने इस ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई की थी, और अब आयकर विभाग ने देशभर में फैले 47 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। जांच के दौरान 100 से अधिक बोगस कंपनियों का पता चला, जिनका कोई वास्तविक व्यापारिक संचालन नहीं था।

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस ग्रुप के मालिक का आवास कानपुर के स्वरूप नगर में स्थित है, जहां से अब तक लगभग 10 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हो चुकी है। अभी तक की जांच में 60 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी सामने आई है, और संभावना जताई जा रही है कि आगे की छानबीन में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। इसके अलावा, करोड़ों रुपये की अघोषित संपत्ति का भी पता चला है, जो दिल्ली, नोएडा, गोवा समेत कई अन्य स्थानों पर मौजूद है। इतनी बड़ी मात्रा में कर चोरी उजागर होने के कारण छापेमारी अभी कुछ और दिनों तक जारी रह सकती है।

Share This
अगला लेख → महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी प्रयागराज में बस से टकरा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun