मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

एक्ट्रेस ने JSW ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल पर लगाया रेप का आरोप , FIR हुई दर्ज

एक्ट्रेस ने JSW ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल पर लगाया रेप का आरोप , FIR हुई दर्ज

JSW ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सज्जन जिंदल के खिलाफ एक एक्ट्रेस ने रेप की शिकायत दर्ज कराई है. महिला का आरोप है कि उसकी जिंदल से मुलाकात विदेश में एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद उनकी बातचीत शुरू हो गई. इसी नजदीकी का फायदा उठाकर जिंदल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप की यह घटना जनवरी, 2022 में हुई थी, जिसकी एफआईआर अब दर्ज की गई है.

इस घटना के बाद एमडी ने एक्ट्रेस का नंबर ब्लॉक कर दिया और जब डायरेक्टर को पता चला कि एक्ट्रेस शिकायत दर्ज कराएगी तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया. इसके बाद अभिनेत्री ने फरवरी 2023 में एमडी के खिलाफ धारा 376 और 354 के तहत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महीनों तक उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया और इसके बाद एक्ट्रेस को कोर्ट जाना पड़ा.

अभिनेत्री ने कहा कि यह घटना जनवरी 2022 में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में कंपनी के मुख्य कार्यालय के ऊपर एक पेंटहाउस में हुई थी। उन्होंने आगे कहा कि इस साल की शुरुआत में उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते एक्ट्रेस को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा.

Share This
अगला लेख → सर्द रातों में कोई भी खुले आसमान में न सोने पाए , सभी रैनबसे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun