मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

इंग्लैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये दो बल्लेबाज इस बार सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे

इंग्लैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ये दो बल्लेबाज इस बार सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे

भारत और इंग्लैंड के बीच आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज में कुल 5 मुकाबले खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने अब तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया है, जबकि इंग्लैंड ने अपनी टीम का चयन कर लिया है। सीरीज के शुरू होने से पहले, आइए जानते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक खेले गए टी20 मैचों में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 21 मैचों में 648 रन बनाए हैं, जिनमें 5 अर्धशतक शामिल हैं। उनका औसत करीब 38 का है। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 16 मैचों में 467 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, दोनों खिलाड़ी अब टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं और इस सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे।

अगर हम मौजूदा खिलाड़ियों की बात करें, तो सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच आगे निकलने की होड़ देखने को मिल सकती है। सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 मुकाबलों में 321 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। वहीं हार्दिक पांड्या ने 15 टी20 मैचों में 302 रन बनाए हैं। हालांकि, टीम का ऐलान अभी बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि ये दोनों खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सीरीज के अंत में सूर्या और हार्दिक में से कौन अधिक रन बनाता है।

इसके बाद, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेले जाएंगे, जो 22 जनवरी से शुरू होगी। यह वनडे सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण होगी, इसलिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

Share This
अगला लेख → इंग्लैंड के पास है वह अवसर, जिसे 40 साल से भारत नहीं पा सका …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,639 -16 (-0.02%)
निफ्टी 24,275 +25 (+0.1%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun