मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इंडिगो एयरलाइन ने किया कर्मचारियों की छंटनी का एलान,इतने लोगो की जाएगी नौकरी

इंडिगो एयरलाइन ने किया कर्मचारियों की छंटनी का एलान,इतने लोगो की जाएगी नौकरी

नई दिल्ली – कोरोना संकट चलते निजी क्षेत्रों में मुश्किल भरा दौर चल रहा है जिसका नुकसान निजी सेक्टर में कार्य कर रहे लोग भुगत रहे है देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कम्पनी इंडिगो एयरलाइंस ने अपनी ख़राब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए अपने 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया है.

इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ रोनोजॉय दत्ता ने अपने पत्र में लिखा है कि ऐसा इंडिगो के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि हमें आर्थिक संकट के चलते कर्मचारियों को निकालना पड़ रहा है . हमने मुश्किल दौर में मार्च और अप्रैल की पूरी सेलरी भी कर्मचारियों को दी है, लेकिन एयरलाइंस को बनाए रखने के लिए हमें अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को कम करना पड़ रहा है

इंडिगो ने जिन कर्मचारियों को निकालने जा रहा है उन्हें राहत देते हुए 6E केयर पैकेज के तहत उन सभी कर्मचारियों को छह मदों के तहत पैसे देने की घोषणा की है, जिसके हिसाब से अगर देखें, तो प्रत्येक कर्मचारी को कम से कम 15 महीने की तनख़्वाह मिलेगी. इसके अलावा कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

जिन कर्मचारियों की नौकरी जाएगी उन्हें इंडिगो ‘नोटिस पे’ के तहत जितने महीने का नोटिस पीरियड दिया जाएगा, उतने महीने की उनकी पूरी तनख़्वाह देगा.

इसके अलावा कर्मचारी ने जितने साल इंडिगो में काम किया है, उस संख्या के बराबर महीनों की तनख़्वाह भी उसे अलग से दी जाएगी. जैसे 11 साल से काम कर रहे कर्मचारी को 11 महीने की तनख़्वाह अलग से दी जाएगी, लेकिन अधिकतम 12 महीने की तनख़्वाह ही इस मद में दी जाएगी.

कर्मचारियों को सभी मदों में पूरी तनख़्वाह दी जाएगी. तनख़्वाह के किसी एक हिस्से को न लेकर ग्रॉस सैलरी दी जाएगी. अगर कोई कर्मचारी एकदम नया है, तो उसे भी कम से कम 3 महीने की सैलरी और सुविधाएं दी जाएंगी.

कुल 262 एयर क्राफ़्ट वाली इंडिगो एयरलाइंस में कुल क़रीब 22000 कर्मचारी काम करते हैं. 10 फीसदी की छंटनी के लिहाज़ से क़रीब 2200 कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है.

Share This
अगला लेख → कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्र सम्पूर्ण लॉक डाउन लागू

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun