मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

इफ्तार पार्टी में हुई चूक के चलते विजय के खिलाफ फतवा जारी, मुस्लिमों से समर्थन रोकने का आह्वान

इफ्तार पार्टी में हुई चूक के चलते विजय के खिलाफ फतवा जारी, मुस्लिमों से समर्थन रोकने का आह्वान

दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख विजय एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात (एआईएमजे) ने बुधवार को अभिनेता के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है और मुसलमानों से अपील की है कि वे विजय का समर्थन न करें।

एआईएमजे के प्रमुख मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का कहना है कि विजय ने मुस्लिम समुदाय की छवि को नुकसान पहुँचाया है। उनका आरोप है कि विजय ने अपनी इफ्तार पार्टी में जुआ खेलने वाले और शराब पीने वालों को बुलाया, जिससे मुसलमानों की धार्मिक छवि को ठेस पहुँची है। इसी कारण उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया है।

मौलाना रजवी ने यह भी कहा कि विजय ने भले ही मुसलमानों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखे हों और एक राजनीतिक दल शुरू किया हो, लेकिन उनकी फिल्मों में मुस्लिम किरदारों को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है। इससे समुदाय में नाराजगी फैली है।

तमिलनाडु के सुन्नी मुस्लिम वर्ग में विजय को लेकर असंतोष की लहर है। मौलाना ने बताया कि जब उनसे पूछा गया कि क्या विजय के खिलाफ फतवा जारी किया जाना चाहिए, तो उन्होंने जवाब में साफ कहा कि मुसलमानों को विजय का समर्थन नहीं करना चाहिए।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब यह खबर सामने आई कि टीवीके ने केंद्र सरकार से विजय के लिए वाई-लेवल सुरक्षा की मांग की है, यह कहते हुए कि अभिनेता को मुस्लिम समुदाय से खतरा है। वीसीके प्रवक्ता वन्नियारसु ने आरोप लगाया कि विजय ने अपनी फिल्मों ‘काठी’ और ‘बीस्ट’ में मुस्लिम किरदारों को गलत रूप में दर्शाया है, जिसके चलते यह विवाद खड़ा हुआ।

हालांकि, टीवीके और उसकी सहयोगी पार्टी तमिलनाडु मुस्लिम लीग ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि यह साजिश डीएमके और उसके सहयोगियों की है, ताकि टीवीके और मुस्लिम वोटरों के बीच दरार डाली जा सके।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर कड़ी निगरानी, बिना अनुम…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 -39 (-0.05%)
निफ्टी 24,233 -17 (-0.07%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 76% 💨 4 km/h
Dehradun