मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इमामों से मुलाकात के बाद ममता का ऐलान , BJP के जाने के बाद वक्फ कानून नहीं रहेगा

इमामों से मुलाकात के बाद ममता का ऐलान , BJP के जाने के बाद वक्फ कानून नहीं रहेगा

वक्फ कानून को लेकर देशभर में गहमागहमी का माहौल है, और सबसे तीखी प्रतिक्रिया पश्चिम बंगाल में देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस मुद्दे पर खुलकर विरोध जताया है। कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम में ममता बनर्जी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं और इमामों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि जहां हाल ही में हिंसा हुई, वह इलाका कांग्रेस के नियंत्रण में है, लेकिन बदनामी का ठीकरा बंगाल पर फोड़ा जा रहा है।

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी यूपी और बिहार के पुराने वीडियो दिखाकर बंगाल को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि फर्जी खबरें फैलाकर झूठा माहौल बनाया जा रहा है और बीजेपी इसके पीछे है। मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ की है, और अगर बंगाल पर कुछ कहना है तो सामने आकर कहें, पर्दे के पीछे से नहीं।

उन्होंने इमामों और पुरोहितों दोनों का सम्मान करने की बात कहते हुए कहा कि बंगाल रवींद्रनाथ टैगोर की विचारधारा पर चलता है और हिंसा की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा। ममता ने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी की साजिशों में न फंसें, जो राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है।

वक्फ कानून को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुस्लिम धर्मगुरुओं और इमामों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष सैफुल्लाह रहमानी, महासचिव फज़लुर्रहीम मुजद्दीदी और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया कि वह इस कानून को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने कहा कि यह कानून शरीयत में हस्तक्षेप करता है और मुस्लिम समाज इसे स्वीकार नहीं करेगा। यही वजह है कि राज्य में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने संसद में भी इस बिल का पुरजोर विरोध किया था। कानून पास होने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बावजूद ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि वह इस कानून को बंगाल में लागू नहीं होने देंगी। पार्टी की सांसद महुआ मोइत्रा पहले ही इस कानून को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख कर चुकी हैं।

Share This
अगला लेख → हिट फिल्मों की स्टार अचानक हुई गायब, 41 की उम्र में बनी मां,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun