मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

इस राज्य में एक जून से खुलेंगे मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर

इस राज्य में एक जून से खुलेंगे मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर

कर्नाटक – सूबे के मुख्यमंत्री बी.एस येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा किकोरोना वायरस के चलते जो धार्मिक स्थल बंद थे उन्हें एक जून से खोला जा सकता है प्रदेश के सभी मंदिरों के साथ मस्जिद और गिरजाघर भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जा सकते हैं। राज्य सरकार को इस संबंध में केंद्र सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होटलों को दोबारा खोले जाने के संबंध में भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि एक जून से मंदिर खोल दिए जाएंगे। होटलों और अन्य स्थानों को खोलने के संबंध में हमें दिल्ली में प्रधानमंत्री से अनुमति लेनी होगी। इस संबंध में मैंने पत्र लिखा है। उम्मीद है कि हमें अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब हम कहते हैं कि मंदिर खोले जाएंगे तो गिरजाघर और मस्जिदें भी खुलनी चाहिए, उन पर कोई पाबंदी नहीं होगीं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में कानून सब के लिए समान है, लेकिन इन सब के लिए केंद्र सरकार की अनुमति की आवश्यकता है। हम इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं।

Share This
अगला लेख → जून में लगने वाला सूर्य ग्रहण समाज में मचाएगा खरमंडल

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun