मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

 ईरान में महसूस किए गए तेज भूकंप के झटके , जानें कितनी थी तीव्रता

 ईरान में महसूस किए गए तेज भूकंप के झटके , जानें कितनी थी तीव्रता

दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। ईरान में आज मंगलवार 31 अक्टूबर को भूकंप के झटके महसूस किये गये। बताया जा रहा है कि भूकंप की तीव्रता करीब 5 मापी गई. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि भूकंप के झटके उत्तरी और मध्य ईरान में महसूस किए गए। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप करीब 10 किमी की गहराई पर स्थित था. भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 3:26 बजे आया।

रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि भूकंप के कारण लोग दहशत में हैं. बता दें कि ईरान कई तरह की भौगोलिक रेखाओं से घिरा हुआ है। यूं तो ईरान को पिछले सालों में कई विनाशकारी भूकंपों का सामना करना पड़ा है।

हाल के दिनों में भूकंप ने काफी तबाही मचाई है

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. अभी इसी महीने अफगानिस्तान में भूकंप ने कहर बरपाया है. करीब तीन हफ्ते पहले आए भूकंप में दो हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे. अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप की तीव्रता 6.3 थी. अफगानिस्तान में आए भूकंप से कुल 9,000 लोग घायल हो गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हेरात शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर था

Share This
अगला लेख → इस बाॅलीवुड एक्ट्रेस की बचपन की फोटो हो रही वायरल , क्या आप…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun