मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

क्या तुर्किये ने पाकिस्तान को मिलिट्री एयरक्राफ्ट से गोला-बारूद भेजा? जानिए सच्चाई

क्या तुर्किये ने पाकिस्तान को मिलिट्री एयरक्राफ्ट से गोला-बारूद भेजा? जानिए सच्चाई

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हालात और ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। इस बीच कुछ खबरों में दावा किया गया कि तुर्किए पाकिस्तान को हथियार और गोला-बारूद भेज रहा है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि तुर्किए का एक C-130E हरक्यूलिस विमान कराची में उतरा, जिससे अटकलें तेज हो गईं कि यह पाकिस्तान को सैन्य मदद पहुंचाने के लिए आया था।

तुर्किए की सफाई
हालांकि तुर्किए सरकार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सरकारी अधिकारियों ने साफ किया कि उन्होंने कोई हथियार से लदा काफिला नहीं भेजा है। तुर्किए के अनुसार, उनका सिर्फ एक ट्रांसपोर्ट विमान था जो ईंधन भरने के लिए पाकिस्तान में रुका था और फिर अपने तय रास्ते पर रवाना हो गया। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में जो खबरें चल रही हैं कि छह हथियारों से भरे विमान पाकिस्तान भेजे गए, वे पूरी तरह निराधार हैं।

भारत की प्रतिक्रिया
उधर, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाया है। भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को अस्थायी रूप से रोक दिया है और कई पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी का बयान
हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा, “भारत हर उस व्यक्ति की पहचान करेगा जो आतंकवाद में शामिल है या उसे समर्थन देता है। हम उन्हें खोज निकालेंगे और कड़ी सजा देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर लाएंगे।”

Share This
अगला लेख → पति ने गुस्से में आकर पत्नी की नाक हंसिए से काटी, पुलिस ने आ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,920 +84 (+0.11%)
निफ्टी 24,009 +13 (+0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 86% 💨 8 km/h
Dehradun