मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तराखंड और यूपी रोडवेज की बसों की ज़बरदस्त टक्कर, 17 लोग घायल, 1 की मौत

उत्तराखंड और यूपी रोडवेज की बसों की ज़बरदस्त टक्कर, 17 लोग घायल, 1 की मौत

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। इस बार उत्तराखंड रोडवेज और उत्तर प्रदेश रोडवेज की दो बसों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा अलीगढ़-आगरा रोड पर चंदपा थाना क्षेत्र के मीतई गांव के पास बुधवार तड़के हुआ। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड रोडवेज की बस आगरा से टनकपुर जा रही थी, जबकि उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस हाथरस से आगरा की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान दोनों बसें आमने-सामने टकरा गईं, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उत्तर प्रदेश रोडवेज के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना तेज रफ्तार और सड़क पर कम रोशनी की वजह से हुई हो सकती है। इस हादसे के बाद रोडवेज प्रशासन भी सतर्क हो गया है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं।

Share This
अगला लेख → संभल में CO अनुज चौधरी पर विवादित पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun