मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

संभल में CO अनुज चौधरी पर विवादित पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मंगवाई माफी

संभल में CO अनुज चौधरी पर विवादित पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मंगवाई माफी

सोशल मीडिया पर सीओ संभल अनुज चौधरी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करना मुजफ्फरनगर के एक मुस्लिम युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही उससे माफी भी मंगवाई।

मामला थाना शाहपुर क्षेत्र के गांव कमालपुर का है, जहां रहने वाले अबाज खान ने सोशल मीडिया पर सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ एक विवादित पोस्ट साझा किया था। यह पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर अबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक ने माफी भी मांगी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

सीओ संभल अनुज चौधरी ने क्या कहा था?

संभल जिले में तैनात सीओ अनुज चौधरी का होली और जुमे को लेकर दिया गया बयान विवादों में आ गया था। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा था कि जिन्हें होली के रंगों से परेशानी है, वे उस दिन घर से बाहर न निकलें। उनका कहना था कि जिस तरह मुसलमान ईद का बेसब्री से इंतजार करते हैं, उसी तरह हिंदू समाज होली का इंतजार करता है। उन्होंने यह भी कहा था कि जुमे की नमाज साल में 52 बार आती है, जबकि होली साल में केवल एक बार मनाई जाती है, इसलिए जिन लोगों को रंगों से परहेज है, वे अपने घर पर रहें।

सीओ के इस बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अमीक जामेई ने सोशल मीडिया पर अनुज चौधरी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह सरकार की चापलूसी कर रहे हैं। जामेई ने लिखा कि सीओ ने बीजेपी को खुश करने के लिए ऐसा बयान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अधिकारी अपने करियर में समाजवादियों की मदद से आगे बढ़ा, लेकिन अब सत्ता पक्ष को खुश करने में लगा है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

Share This
अगला लेख → WPL में छक्कों का नया इतिहास, इस सीजन में लगे अब तक इतने सिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Mist
💧 94% 💨 5 km/h
Dehradun