मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तराखंड के चमोली में हादसा : 55 में से 47 मजदूरों का रेस्क्यू, 8 की खोज जारी

उत्तराखंड के चमोली में हादसा : 55 में से 47 मजदूरों का रेस्क्यू, 8 की खोज जारी

उत्तराखंड के चमोली जिले में हुए हिमस्खलन के बाद बचाव दल ने 14 और मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस आपदा में कुल 55 मजदूर बर्फ में फंस गए थे, जिनमें से अब तक 47 को रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी भी 8 मजदूर लापता हैं, और उन्हें खोजने के लिए बचाव कार्य तेजी से जारी है।

माना गांव में स्थित बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) शिविर के पास यह हिमस्खलन हुआ था। शुक्रवार सुबह हादसे के बाद राहत अभियान शुरू किया गया था, लेकिन बारिश और भारी बर्फबारी के कारण रात में इसे रोकना पड़ा। शनिवार को मौसम साफ होते ही हेलीकॉप्टरों को भी अभियान में शामिल किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन. के. जोशी के अनुसार, सेना और आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने शनिवार सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 14 और मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि बाकी 8 मजदूरों की तलाश जारी है। ये मजदूर 24 घंटे से अधिक समय से बर्फ में फंसे हुए हैं।

चमोली के जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने जानकारी दी कि शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल तीन मजदूरों को आईटीबीपी अस्पताल में प्राथमिक इलाज देने के बाद ज्योतिर्मठ स्थित सेना अस्पताल भेजा गया। उन्होंने यह भी कहा कि मौसम साफ होने से बचाव अभियान में तेजी आने की संभावना है।

Share This
अगला लेख → ट्रंप और ज़ेलेन्स्की की बहस से हैरान मीडिया, ज़ेलेन्स्की के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun