मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

राजस्थान में ओले गिरने से संकट, कई जिलों में सफेद चादर बिछी, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

राजस्थान में ओले गिरने से संकट, कई जिलों में सफेद चादर बिछी, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में बीते कुछ दिनों से भारी मात्रा में ओले गिर रहे हैं, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अभी कुछ और दिनों तक ओलों से राहत मिलने की संभावना नहीं है। कई जिलों में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, वहीं बारिश के चलते भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

फसलों को भारी नुकसान, किसान परेशान

शेखावाटी क्षेत्र में शुक्रवार शाम हुई जबरदस्त ओलावृष्टि के कारण खेतों में बर्फ की मोटी परत जम गई, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर में ढक गया। चूरू और झुंझुनूं जिलों में अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों, चना और तारामीरा की फसलों को हुआ है, जो कटाई के लिए लगभग तैयार थीं। लेकिन भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में बिछी ओलों की मोटी परत ने गांववालों को हैरान कर दिया। बर्बाद हुई फसलों को देखकर किसान बेहद चिंतित हैं और सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

बिजली आपूर्ति बाधित, प्रशासन से राहत की अपील

ओलावृष्टि के दौरान तेज आंधी-तूफान ने कई जगहों पर तबाही मचा दी। कई इलाकों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे गांवों में अंधेरा छा गया। बिजली के तार टूटने के कारण मरम्मत कार्य में भी परेशानियां आ रही हैं। किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सर्वे कराकर राहत राशि देने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जरूरतमंद किसानों को हरसंभव सहायता दी जाएगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 1 मार्च तक बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जताई गई है।

Share This
अगला लेख → उत्तराखंड के चमोली में हादसा : 55 में से 47 मजदूरों का रेस्क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 96% 💨 5 km/h
Dehradun