मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तराखंड में हिमस्खलन का कहर, लापता चारों मजदूरों के शव बरामद, हादसे में 8 की मौत

उत्तराखंड में हिमस्खलन का कहर, लापता चारों मजदूरों के शव बरामद, हादसे में 8 की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ के पास माणा गांव में शुक्रवार को भीषण हिमस्खलन हुआ। इस हादसे में सीमा सड़क संगठन (BRO) के शिविर को भी नुकसान पहुंचा, जहां मजदूर ठहरे हुए थे। हादसे में लापता चार मजदूरों की तलाश के लिए खोजी कुत्तों, थर्मल इमेजिंग कैमरों और हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई। रविवार को जारी बचाव अभियान के दौरान चारों मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।

अब तक 8 मजदूरों की जान गई, एक की तलाश जारी

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, माणा हिमस्खलन स्थल से रविवार को 4 शव बरामद किए गए, जिससे हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है।

इससे पहले, शुक्रवार को 50 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था, जिनमें से 4 मजदूरों की शनिवार को मौत की पुष्टि हुई थी। रविवार को मिले चार शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से ज्योतिर्मठ लाया गया, जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है।

मृतकों की पहचान और लापता व्यक्ति की जानकारी

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  1. अनिल कुमार (21) – निवासी रुद्रपुर, उत्तराखंड
  2. अशोक (28) – निवासी फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
  3. हरमेश चंद (30) – निवासी ऊना, हिमाचल प्रदेश

इसके अलावा, एक अन्य मजदूर अरविंद (43), निवासी क्लेमेंट टाउन, देहरादून, अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

हादसे के वक्त 54 मजदूर बर्फ में फंसे थे

गौरतलब है कि भारत-चीन सीमा के पास लगभग 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा गांव में हुए हिमस्खलन के दौरान BRO के शिविर में 8 कंटेनरों में 54 मजदूर मौजूद थे। शुरुआत में फंसे मजदूरों की संख्या 55 बताई जा रही थी, लेकिन बाद में एक मजदूर के सुरक्षित अपने घर (हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा) पहुंचने की सूचना मिलने के बाद यह संख्या 54 हो गई।इस हादसे के बाद बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाए गए, लेकिन अब भी एक मजदूर लापता है, जिसकी तलाश जारी है।

Share This
अगला लेख → छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला , निलंबित IAS रानू साहू को सुप्रीम को…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 97% 💨 5 km/h
Dehradun