मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

TMC ने रोहित शर्मा को ‘मोटा’ कहे जाने का किया समर्थन, सौगत रॉय बोले- टीम में नहीं होना चाहिए

TMC ने रोहित शर्मा को ‘मोटा’ कहे जाने का किया समर्थन, सौगत रॉय बोले- टीम में नहीं होना चाहिए

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा का नेतृत्व अहम भूमिका निभा रहा है। हालांकि, इस बीच कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा दिए गए एक बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने रोहित शर्मा को “मोटा और अप्रभावी कप्तान” करार दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है।

भाजपा का विरोध, तृणमूल कांग्रेस का समर्थन
कांग्रेस प्रवक्ता के इस बयान की भाजपा ने कड़ी आलोचना करते हुए इसे “बॉडी शेमिंग और अपमानजनक” बताया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने कांग्रेस नेता के बयान का समर्थन किया और रोहित शर्मा की आलोचना करते हुए कहा कि, “कांग्रेस नेता ने जो कहा, वह सही है। रोहित शर्मा को टीम में होना ही नहीं चाहिए।”

शमा मोहम्मद का बचाव
अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था। उन्होंने कहा, मैंने सिर्फ यह कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा का वजन ज्यादा है, जो फिटनेस के मानकों के अनुसार सही नहीं है। यह बॉडी शेमिंग नहीं है। मैंने उनकी कप्तानी की तुलना पहले के कप्तानों से की थी। विराट कोहली जब मोहम्मद शमी के साथ खड़े थे, तब भाजपा ने उन पर हमला क्यों किया था? विराट एक बेहतरीन कप्तान थे, जो खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते थे और खुद भी शानदार प्रदर्शन करते थे। प्रधानमंत्री भी फिट इंडिया की बात करते हैं, इसलिए एक खिलाड़ी को फिट रहना जरूरी है।”

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा,
कांग्रेस ने हमेशा भारतीय खिलाड़ियों का अपमान किया है। यह बयान कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सोची-समझी रणनीति है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की सोच से प्रेरित कांग्रेस भारत की क्रिकेट टीम पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस को भारत से नफरत है, यह मोहब्बत की नहीं, नफरत की दुकान चला रही है।”

भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा,
“कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा रोहित शर्मा की बॉडी शेमिंग करना सरासर दुस्साहस है। कांग्रेस वही पार्टी है, जिसने दशकों तक खिलाड़ियों को उचित सम्मान नहीं दिया और अब एक क्रिकेट दिग्गज का अपमान कर रही है। भाई-भतीजावाद पर फलने-फूलने वाली कांग्रेस अब स्व-निर्मित चैंपियन को लेक्चर दे रही है?”

रोहित शर्मा को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता के बयान ने खेल और राजनीति को एक बार फिर आमने-सामने ला दिया है। जहां भाजपा इसे “बॉडी शेमिंग और अपमान” बता रही है, वहीं तृणमूल कांग्रेस इसे सही करार दे रही है। यह विवाद अब सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है।

Share This
अगला लेख → उत्तराखंड में हिमस्खलन का कहर, लापता चारों मजदूरों के शव बरा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun