उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी का कोरोना से निधन
लखनऊ – यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का निधन हो गया है. उनका लखनऊ स्थित एसपीजीआई में इलाज चल रहा था , कमला रानी यूपी की प्राविधिक शिक्षा मंत्री थीं. कमला रानी को 2017 में घाटमपुर सीट से विधायक चुना गया था. वह 18 जुलाई को कोरोना संक्रमित हो गई थीं. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज चल रहा था
कमला रानी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्ति किया है. CM ने निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है. प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया. उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें. ॐ शांति!’