मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के लोगों को लगेगा झटका, बिजली बिल में हुआ इजाफा

उत्तर प्रदेश के लोगों को लगेगा झटका, बिजली बिल में हुआ इजाफा

उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को एक और झटका दिया है। अब से इस माह से, उपभोक्ताओं को महंगे बिजली बिल का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया है। इससे बिजली के बिल में 1.24 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। इसे समझने के लिए, यह वही है जैसे डीजल और पेट्रोल के दाम रोज़ घटते-बढ़ते रहते हैं।

आसान शब्दों में कहें तो, उपभोक्ता का जितना लोड होगा, उसी हिसाब से उसे बिजली बिल भरना होगा। यह शुल्क हर महीने बदल सकता है, यानी कभी बढ़ सकता है तो कभी घट भी सकता है। फिलहाल, गर्मियों के मौसम में इसके बढ़ने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि लोग इस समय ज्यादा बिजली का इस्तेमाल करेंगे, और इसका असर उनकी जेब पर पड़ेगा।

पिछले कुछ समय पहले, उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने मल्टी ईयर टैरिफ रेगुलेशन 2025 के तहत बिजली कंपनियों को हर महीने फ्यूल एंड पावर एडजस्टमेंट सरचार्ज तय करने का अधिकार दिया था। इसी अधिकार का उपयोग करते हुए UPPCL ने पहली बार उपभोक्ताओं से फ्यूल सरचार्ज लेने का आदेश जारी किया है।

हालांकि, विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इसका विरोध किया है। उनका कहना है कि यूपीपीसीएल पर उपभोक्ताओं का 33,122 करोड़ रुपये बकाया है, फिर भी कंपनी बिना पैसे लौटाए इस बढ़ोतरी को लागू कर रही है। उनका दावा है कि वे इसका विरोध करेंगे।

Share This
अगला लेख → युवक और उसकी प्रेमिका संदूक में छुपे थे, घरवालों ने देखा और …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun