मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

जौनपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 9 शक्स को किया अरेस्ट

जौनपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 9 शक्स को किया अरेस्ट

जौनपुर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शाहगंज कोतवली थाना क्षेत्र के प्रदर्शनी स्थल पर बीती रात हुई, जहाँ 5 युवकों ने नाबालिग लड़की के साथ जघन्य अपराध किया, जबकि 4 अन्य ने उनकी मदद की।

बेहोश लड़की को राहगीर ने देखा, पुलिस को सूचना दी

घटना के बाद आरोपियों ने लड़की को सड़क किनारे बेहोश छोड़ दिया। एक स्थानीय व्यक्ति सुनील कुमार यादव ने उसे इस हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत

स्वास्थ्य लाभ के दौरान लड़की ने पुलिस को लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 5 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि 4 अन्य ने उन्हें सहयोग दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जौनपुर एसपी के निर्देश पर 5 पुलिस टीमें गठित की गईं, जिन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए तेजी से काम किया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर के एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। जानकारी मिली कि सभी आरोपी एक सूनसान इमारत में जमा होकर भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इमारत को घेर लिया, लेकिन आरोपियों ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान कुछ आरोपियों को चोटें आईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।

अब पुलिस मामले की गहन जाँच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ रही ऐसी हिंसक वारदातों पर सवाल खड़े करती है।

Share This
अगला लेख → धामी सरकार की कार्रवाई जारी, 100 वर्ष पुरानी मजार को बताया अ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
25°C
Patchy rain nearby
💧 91% 💨 4 km/h
Dehradun