मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तर प्रदेश में अब कोई सुरक्षित नहीं – संजय सिंह

उत्तर प्रदेश में अब कोई सुरक्षित नहीं – संजय सिंह

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है,संजय सिंह ने कहा की राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति जंगलराज से भी बदतर है. यहां पर बेटियां, नेता, पत्रकार, वकील और मानवता सुरक्षित नहीं है.

बुलंदशहर में हुई छात्रा सुदीक्षा भाटी की मौत के बाद उसके परिजन से मिलने पहुंचे संजय सिंह ने मंगलवार रात को यह बातें कहीं.

संजय सिंह ने कहा कि सुदीक्षा की मौत उत्तर प्रदेश सरकार के लिए एक कलंक है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था का आलम यह है कि मनचले 3 किलोमीटर तक होनहार बेटी का पीछा करते रहे, जिसकी वजह से वह सड़क हादसे का शिकार हुई. उन्होंने कहा कि इस घटना के दोषियों को पकड़ने के बजाय बुलंदशहर की पुलिस मृतका के परिजन पर गलत आरोप लगाने में जुट गई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं. यहां पर नेता, पत्रकार, वकील, बेटियां व समाज के संभ्रांत लोग सुरक्षित नहीं हैं. व्यापारियों से रंगदारी वसूली जा रही है. आप नेता ने मांग की है कि छात्रा के परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, तथा उनके परिवार के अन्य बच्चों को सरकार पढ़ाई की मुफ्त सुविधा दे. उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुदीक्षा के मामले की सुनवाई की जाए तथा दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए.

Share This
अगला लेख → BS-4 वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को सुप्रीम कोर्ट से राहत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 97% 💨 4 km/h
Dehradun