मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

सपा ने चुनाव आयोग को कफन भेजते हुए अखिलेश यादव ने कहा- चुनाव आयोग खत्म हो चुका है

सपा ने चुनाव आयोग को कफन भेजते हुए अखिलेश यादव ने कहा- चुनाव आयोग खत्म हो चुका है

अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग पूरी हो चुकी है और आठ फरवरी, शनिवार को परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच, समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि चुनाव आयोग खत्म हो चुका है और अब हमें इसे सफेद कपड़ा भेंट देना होगा। इसके बाद सपा के सांसदों ने एक सफेद कपड़े को पकड़े हुए, जिस पर चुनाव आयोग लिखा था, फोटो खिंचवाए।

अखिलेश यादव ने मतदान के दिन मिल्कीपुर में फर्जी मतदान और बूथ से पोलिंग एजेंटों को बाहर निकालने का आरोप लगाया था। इस मामले में समाजवादी पार्टी के एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने और उपचुनाव में धांधली करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने निर्वाचन आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने मिल्कीपुर में चुनाव को प्रभावित करने के लिए हर प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश की और पुलिस-प्रशासन ने बीजेपी को खुला समर्थन दिया, जिसके चलते चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ।

बता दें कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद और बीजेपी के उम्मीदवार चंद्रभान पासवान के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → लखनऊ : चालाक महिला वकील ने अधिकारियों को जाल में फंसाकर करोड…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun