उत्तर प्रदेश में जंगल राज नहीं, बल्कि वहशी राज हो गया है – संजय सिंह
आजमगढ़ – आप के सांसद संजय सिंह ने प्रदेश पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता के हालात हैं. प्रदेश में जो न्याय मांगता है, उसे लाठी, मुकदमे और जेल में डाल दिया जाता है.उत्तर प्रदेश में जंगल राज नहीं बल्कि वहशी राज हो गया है. यहां कोई सुरक्षित नहीं है. हालत यह है कि यूएन जैसी संस्थाएं आज हमारी आलोचना कर रही है.
आजमगढ़ में पत्रकारों से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेटियों के साथ दरिंदगी के कई मामले सामने आये हैं. इन जिलों में हुए कांड ने यह साबित कर दिया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. बेटियों के लिए उत्तर प्रदेश कब्रगाह बन गया है. अगर आप न्याय के लिए आवाज उठाते हैं, तो आप पर लाठियां, मुकदमे, जेल और हमले कराये जाते हैं. आपकी आवाज को दबाया जाता है.
संजय सिंह ने कहा कि हाथरस कांड में न्याय दिलाने के लिए जितने भी विपक्ष के नेता वहां गये उसमें से किसी पर लाठी चलायी गयी, तो किसी को धक्का मरवाया गया. यानि एक दहशत का माहौल बनाया गया. उन्होंने कहा कि वे सोमवार को हाथरस गये थे. उन्हे लगा ही नहीं कि यह भी कोई भारत का हिस्सा है. पुलिस ने बैरिकेड कर वाहनों को रोका और अपनी सुरक्षा में लिया