मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

बिहार चुनाव- JDU 122 तो बीजेपी 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार चुनाव- JDU 122 तो बीजेपी 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

बिहार – प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब महागठबंधन के बाद एनडीए में भी सीटों का बंटवारा हो गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि उनकी पार्टी जेडीयू 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसमें से सात सीटें जीतनराम मांझी की पार्टी हम को दी जाएंगी. वहीं बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जिसमें से पांच सीटें मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को देगी.

गठबंधन का एलान करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के पांच साल के कामकाज का ब्यौरा भी दिया. उन्होंने कहा कि हमने न्याय के साथ विकास किया. हर इलाके में सड़क, बिजली सबमें सुधार हुआ है.

नीतीश कुमार ने कहा, सीटों की सूची भी जल्द जारी कर दी जायेगी. हम लोग बिहार के विकास के लिये काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे. बहुत सारे लोगों के द्वारा बेवजह बहुत बातें की जाती हैं, मैं उन्हें महत्व नहीं देता हूं. हमसे पहले भी 15 साल दूसरे लोगों को मौका मिला, कहां कोई विकास का काम हुआ, क्या हालत थी बिहार की. हमने हमेशा कहा न्याय के साथ विकास.

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा,भाजपा के सबसे पुराने सहयोगी नीतीश कुमार के साथ पूरे बिहार का विकास हुआ है. 15 साल में एनडीए सरकार ने बदहाल बिहार को खुशहाल बिहार बनाया है. जदयू से हमारा अटूट बन्धन है, लोजपा नेता राम विलास पासवान का सम्मान करते हैं, मगर बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं. एनडीए में वहीं रहेंगे जो नीतीश कुमार के साथ हैं.

Share This
अगला लेख → समाजवादी पार्टी ने लिखा राज्यपाल को पत्र,प्रदेश सरकार बर्खास…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun