मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ी, लखनऊ सहित कई स्थानों पर कोहरे और बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ी, लखनऊ सहित कई स्थानों पर कोहरे और बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में ठंड का असर अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक राज्य के कई इलाकों में घने कोहरे और बारिश का अनुमान जताया है। शनिवार और रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही लखनऊ और अन्य जिलों में वज्रपात का भी खतरा है।

घने कोहरे से प्रभावित होने वाले इलाके शनिवार को सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी और सीतापुर जैसे इलाकों में घने कोहरे का असर हो सकता है। इसके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत अन्य क्षेत्रों में भी कोहरा देखने को मिल सकता है।

वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, संभल, जालौन, झांसी, हमीरपुर और ललितपुर जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई है। लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम में घरों से बाहर निकलने से बचें और सतर्क रहें।

15 जनवरी से मौसम में सुधार की उम्मीद मौसम विभाग के अनुसार, 15 जनवरी से मौसम में सुधार हो सकता है। 16 जनवरी से दिन में धूप की तीव्रता बढ़ने के कारण ठंड में कमी आने की संभावना है, लेकिन रात में ठंड और सुबह-शाम कोहरे की समस्या जारी रहेगी।

Share This
अगला लेख → सपा नेता ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी, 'दुआओं मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,861 +25 (+0.03%)
निफ्टी 23,991 -5 (-0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun