मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में 48 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात, पूर्व प्रधान को मारी गई गोली

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में 48 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात, पूर्व प्रधान को मारी गई गोली

    उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती दिख रही है। जिले में एक बार फिर गोलीकांड की घटना ने लोगों को दहला दिया है। रामकोट थाना क्षेत्र के जैतीखेड़ा गांव में पूर्व प्रधान एवं अधिवक्ता के मुंशी गोपी यादव पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने उन पर घात लगाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

    हमले के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका

    घटना के पीछे चुनावी रंजिश होने की बात सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले का आरोप वर्तमान प्रधान सिमरन सरदार पर लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि गोपी यादव सोमवार शाम न्यायालय का काम निपटाने के बाद अपने साथी सर्वेश के साथ अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे बबुरी गांव के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने घेरकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में गोपी यादव के शरीर में पांच गोलियां लगीं, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े।

    घटनास्थल पर मचा हड़कंप

    गोली चलने की आवाज सुनकर सर्वेश भागकर घटनास्थल पर पहुंचा और गोपी यादव को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

    वकीलों ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    इस घटना के बाद जिले के अधिवक्ता भी अस्पताल पहुंचे और प्रशासन की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। पीड़ित परिवार ने वर्तमान प्रधान सिमरन सरदार व उनके सहयोगियों पर हमले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह हमला प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

    Share This
    अगला लेख → क्या शोएब मलिक की तीसरी पत्नी सना जावेद प्रेग्नेंट हैं? पाकि…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    ताज़ा ख़बरें
    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
    निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
    मौसम
    22°C
    Light rain shower
    💧 94% 💨 4 km/h
    Dehradun