मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

यूपी: होटल में बुलाकर प्रेमिका को मारी गोली, हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

यूपी: होटल में बुलाकर प्रेमिका को मारी गोली, हत्या के बाद खुद थाने पहुंचा आरोपी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गजरौला थाना क्षेत्र में स्थित ग्रेट विनायक गेस्ट हाउस में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में घटी, जहां युवक ने बेवफाई के शक में प्रेमिका को बुलाया और उसकी जान ले ली।

हत्या के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है, और फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

प्रेमिका पर बेवफाई का शक बना हत्या की वजह

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के अनुसार, आरोपी का नाम अनुज चौधरी है, जो बछरायूं थाना क्षेत्र का निवासी है। उसे संदेह था कि उसकी प्रेमिका किसी और के साथ संबंध में है। इसी शक के चलते उसने प्रेमिका को गजरौला के मोहल्ला नाई स्थित गेस्ट हाउस में बुलाया और गुस्से में आकर उसके सिर में गोली मार दी।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के अन्य पहलुओं का भी खुलासा हो सके।

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

इस हत्या कांड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की विशेष टीमें जांच में जुट गई हैं। घटना की सच्चाई जानने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

Share This
अगला लेख → उत्तर प्रदेश: सीतापुर में 48 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी वारदात,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun