मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025: आयु सीमा, योग्यता और मेरिट लिस्ट का पूरा विवरण जारी

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025: आयु सीमा, योग्यता और मेरिट लिस्ट का पूरा विवरण जारी

उत्तर प्रदेश में 45 हजार से अधिक होमगार्ड पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। शासन ने भर्ती की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को सौंपी है, जो जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। उम्मीद की जा रही है कि ऑनलाइन आवेदन लिंक इसी महीने तक सक्रिय हो सकता है।

सरकार के निर्देशों के मुताबिक इस भर्ती में उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच रखी गई है। चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके बाद जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की शारीरिक परीक्षाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।

भर्ती बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया में आरक्षण नियमों का पूर्ण पालन किया जाएगा। साथ ही, इस भर्ती में किसी भी प्रकार की प्रतीक्षा सूची जारी नहीं की जाएगी। यानी जो उम्मीदवार चयन सूची में शामिल होंगे, उन्हें ही नियुक्ति का मौका मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार का 10वीं पास या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा का पाठ्यक्रम भर्ती बोर्ड द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।

इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों के पास एनसीसी प्रमाणपत्र होगा उन्हें 1 से 3 अतिरिक्त अंक मिलेंगे। वहीं, आपदा मित्र प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को भी 3 अंक का अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा। आवेदन शुल्क को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है, इसे भर्ती बोर्ड जल्द तय करेगा।

सरकार का कहना है कि इस भर्ती से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पारदर्शी और सख्त चयन प्रक्रिया की तैयारी की है। अब उम्मीदवारों को केवल भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले नोटिफिकेशन का इंतजार करना है।

Share This
अगला लेख → वर्ल्ड चैंपियन दीप्ति शर्मा यूपी में DSP बनीं, जानिए कितनी ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
24°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 4 km/h
Dehradun