मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश की आशंका

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश की आशंका

नई दिल्ली – उत्तर भारत में शीतलहर का सितम जारी है. यूपी,दिल्ली,हरियाणा के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड दर्ज की गई है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में शीत लहर की स्थिति रहने की भविष्यवाणी की है. सुबह सुबह नौकरी पर जाने वाले लोग कपड़ों की तीन-चार लेयर पहन रहे हैं और उसमें भी ठंड नहीं रुक रही है.

IMD के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे तापमान तेजी से और नीचे जा सकता है.

मंगलवार को उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और इसके बाद धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

अगले 3 दिनों के दौरान उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर/गंभीर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहेगी. वहीं हिमाचल में अगले दो दिन तक कोल्ड वेव की संभावना है.

Share This
अगला लेख → कांग्रेस ने BMC चुनाव के लिए कमर कसी,हाथ से हाथ जोड़ो अभियान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun