मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उद्धव-राज ठाकरे के बीच गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार,कब दोनों आएंगे साथ

उद्धव-राज ठाकरे के बीच गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार,कब दोनों आएंगे साथ

दो दशकों के बाद ठाकरे ब्रदर्स यानी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक ही मंच पर नजर आए. इस मुलाकात के बाद लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन होने जा रहा है.

MNS प्रमुख राज ठाकरे ने इगतपुरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि वह इस पर “उचित समय” पर फैसला लेंगे. यह बयान ऐसे समय आया है, जब नासिक जिले के इगतपुरी में MNS का तीन दिवसीय सम्मेलन चल रहा है.

राज ठाकरे के इस बयान की पुष्टि करते हुए एक पार्टी पदाधिकारी ने कहा, “राज साहब ने कार्यकर्ताओं से कहा कि फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई तत्काल फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन उचित समय आने पर इस पर निर्णय लिया जाएगा.” पीटीआई के अनुसार, वहीं दूसरी ओर, शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वे मुंबई और अन्य नगर निकाय चुनावों से पहले MNS के साथ गठबंधन चाहते हैं, हालांकि अभी तक राज ठाकरे ने इस पर खुलकर कोई राय नहीं दी है.

शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी गठबंधन को लेकर उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, “राज और उद्धव ठाकरे दोनों की टिप्पणियां सकारात्मक रही हैं. दोनों दलों के कार्यकर्ता भी इस संभावित गठबंधन को लेकर उत्साहित हैं.” फिलहाल सभी की नजर इस पर टिकी है कि आगामी निकाय चुनावों से पहले क्या ठाकरे ब्रदर्स एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचेंगे या राजनीतिक समीकरण अभी और वक्त लेगा.

Share This
अगला लेख → स्कूलों के विलय के विरोध में एटा पहुंचे आप के नेता संजय सिंह

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 +850 (+1.11%)
निफ्टी 24,224 +239 (+1%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun