मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

स्कूलों के विलय के विरोध में एटा पहुंचे आप के नेता संजय सिंह

स्कूलों के विलय के विरोध में एटा पहुंचे आप के नेता संजय सिंह

सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की सहमती के बाद उत्तरप्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को मर्जर करने के विरोध में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह पहुंचे एटा के गांव भटियार में, राज्यसभा सांसद संजय सिंह सरकार को घेरते हुए बोले कि पूरे उत्तरप्रदेश में इस वक्त हा हा कार मचा हुआ है गांव गांव में स्कूल बंद किए जा रहे है, आपको दारू की दुकान आधा किलो मीटर दूरी पर मिल जाएगी लेकिन बच्चों का स्कूल 3 से 4 किलोमीटर दूर कर दिये गए है जो गलत है,

वही सांसद संजय सिंह बोले कि में योगी जी और मोदी जी से पूछना चाहता हूं क्या आपके बीजेपी नेताओं के बच्चे 3 से 4 किलो मीटर रोज पैदल स्कूल आ जा सकते है, ये सरकार गरीबों के बच्चों को अनपढ़ बनाने का प्रण कर रखा है, दलित,पिछड़े और वंचितों के बच्चे ना पढ़ पाए इसलिए बाबा साहब के सपने को ये बीजेपी सरकार द्वारा कुचलने की कार्यवाही कर रही है,

राज्यसभा सांसद सिंह बोले कि सड़क, संसद और सुप्रीम कोर्ट इन बच्चों के स्कूल को बचाने के लिए तीनों जगह इनकी लड़ाई लड़ेंगे, प्रदेश सरकार के प्राथमिक विद्यालय मर्जर करने के फैसले का संसद में भी विरोध करेंगे,वहीं वो बिहार चुनाव के सवाल पर सांसद संजय सिंह बौखला कर इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाते हुए बोले कि बिहार में जो कुछ भी हो रहा है चुनाव से पहले चुनाव का एक बड़ा घपला और घोटाला है और चुनाव आयोग इस वक्त भाजपा का एक कार्यालय बन गया है, में चुनाव आयोग से कहना चाहता हु कि तुम्हारा काम चुनाव निष्पक्ष कराना है ना कि भाजपा की दलाली करना है,

प्राथमिक विद्यालय भटियार मे विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और बच्चों को पुलिस ने विद्यालय से किया बाहर, पुलिस के अनुसार ये सभी विद्यालय में बगैर परमिशन के कर रहे थे स्कूल में विरोध प्रदर्शन,

एटा के थाना निधौली कला क्षेत्र के गांव भटियार प्राथमिक विद्यालय में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा सरकार को घेरने के लिए विरोध प्रदर्शन करने का मामला।

Share This
अगला लेख → राकेश सिंह, अभय सिंह और मनोज पांडेय को सपा ने दी चुनौती,उपचु…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun