मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

उन्नाव में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, कई घायल

उन्नाव में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस और ट्रक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में उस वक्त बड़ा सड़क हादसा हो गया. जब एक तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि 23 अन्य लोग घायल हो गए. इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उन्नाव के बेहटा मुजावर इलाके के सबलीखेड़ा गांव के पास हुआ. बस और मिनी ट्रक की टक्कर में ट्रक पलट गया. जिससे ड्राइवर और एक मजदूर की मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

बताया जा रहा है कि सीतापुर और हरदोई इलाके के करीब 40 मजदूर मिनी ट्रक में खानपान सामग्री (बर्तन) लादकर लखनऊ के आलमबाग इलाके से इटावा में आयोजित भंडारे में खाना बनाने जा रहे थे. तभी शुक्रवार सुबह करीब चार बजे एक्सप्रेस-वे पर बेहटा मुजावर क्षेत्र में सबली खेड़ा के पास पीछे से आ रही एक निजी कंपनी की बस मिनी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.

इस हादसे में 23 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को बांगरमऊ सीएचसी लाया गया। जहां मिनी ट्रक के चालक 47 वर्षीय लाल बहादुर निवासी शाहीखेड़ा थाना रुसेना जिला लखनऊ और 25 वर्षीय मजदूर मोहित को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना जब गांव में पहुंची तो पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना देने का प्रयास कर रही है.

Share This
अगला लेख → उत्तरकाशी सुरंग में फंसे 40 लोगों की तबियत बिगड़ना शुरू

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
23°C
Clear
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun