मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया 6 प्रत्याशियों का ऐलान

उपचुनाव के लिए भाजपा ने किया 6 प्रत्याशियों का ऐलान

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 6 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी. बीजेपी ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और योगी सरकार में होमगार्ड कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा विभाग मंत्री रहे चेतन चौहान की पत्नी को नौगांव सादात सीट से टिकट दिया है. वहीं उपेंद्र पासवान को घाटमपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. जबकि उन्नाव के बांगरमऊ सीट से श्रीकांत कटियार पर दांव लगाया है. इसी कड़ी में टुंडला से प्रेमपाल धनगर, जौनपुर की मल्हनी सीट से मनोज सिंह और बुलंदशहर से ऊषा सिरोही को प्रत्याशी घोषित किया है. आपको बता दें कि उषा सिरोही विधायक रहे वीरेंद्र सिरोही की पत्नी हैं. फिलहाल देवरिया सीट पर प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं हुआ है.

उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर उपचुनाव होना है. यूपी उप चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो गया. 16 अक्टूबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. यूपी की 7 सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव होंगे और 10 नवंबर को सभी सीटों के परिणाम का ऐलान कर दिया जाएगा. वहीं, इस बार 40 की जगह 30 स्टार प्रचारक ही शामिल हो सकेंगे.

Share This
अगला लेख → महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने लिया फैसला ,नहीं खुलेंगे धार्मिक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun