मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

20 फरवरी को पेश होगा बजट, सीएम योगी ने विपक्ष को सख्त संदेश दिया

20 फरवरी को पेश होगा बजट, सीएम योगी ने विपक्ष को सख्त संदेश दिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के आरंभ में ही राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि सदन को सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी विपक्ष की भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सवालों के उचित जवाब दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट किया कि वह हर मुद्दे पर सार्थक बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा को चर्चा का मंच बनाना चाहिए, लेकिन विपक्ष अपनी हताशा और निराशा के कारण बहस से बचता रहता है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वह रचनात्मक चर्चा में भाग ले।

सत्र के शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा की सीढ़ियों पर सपा के विधायक बैनर और पोस्टर लेकर नारेबाजी करते नजर आए। वे महाकुंभ भगदड़ में मारे गए लोगों के सही आंकड़े जारी करने की मांग कर रहे हैं और कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

विपक्ष की रणनीति और मुद्दे

समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को चुना है, जिनमें महाकुंभ भगदड़, मिल्कीपुर उपचुनाव, जातीय जनगणना, संभल हिंसा और कानून व्यवस्था शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विपक्ष के हर सवाल का करारा जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सत्र के पहले दिन ही समाजवादी पार्टी के नेता अस्थि कलश लेकर विधानसभा पहुंचे। पार्टी के विधान पार्षद आशुतोष सिन्हा साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे और कहा कि वे लोकतंत्र के मंदिर में नैतिकता का अस्थि कलश स्थापित करेंगे।

Share This
अगला लेख → सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर अल्लाहबादिया के बयान को लेकर जताई नार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun