मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

उर्मिला के ग्लैमरस अवतार और बेहतरीन अभिनय के लिए ये 5 फिल्में जरूर देखना चाहिए

उर्मिला के ग्लैमरस अवतार और बेहतरीन अभिनय के लिए ये 5 फिल्में जरूर देखना चाहिए

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा उर्मिला मातोंडकर ने भले ही छोटा फिल्मी करियर जिया हो, लेकिन अपनी शानदार अदाकारी से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उर्मिला आज भी उतनी ही खूबसूरत नजर आती हैं, जितनी वह 90 के दशक में हुआ करती थीं। उस समय उनकी कई फिल्में आईं, लेकिन सभी ज्यादा सफल नहीं हो पाई। फिर भी उर्मिला ने शाहरुख, सलमान और गोविंदा जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया और उन्हें अपनी अदाकारी से प्रभावित किया।

4 फरवरी 1974 को जन्मी उर्मिला आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म कर्म (1977) से की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिनमें कलयुग, मासूम, भावना, डकैत और बड़े घर की बेटी जैसी फिल्में शामिल हैं।

उर्मिला मातोंडकर की बेहतरीन फिल्में:

  1. रंगीला (1995): इस फिल्म में उर्मिला ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था और इसमें आमिर खान और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका में थे। रंगीला ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, बल्कि इसके गाने और कहानी भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद किए गए थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
  2. जुदाई (1997): इस फिल्म में उर्मिला, श्रीदेवी और अनिल कपूर के साथ नजर आईं। यह फिल्म भी एक बड़ी हिट साबित हुई और इसकी म्यूजिक भी काफी पॉपुलर हुई। फिल्म जुदाई को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
  3. जानम समझा करो (1999): सलमान खान के साथ उर्मिला की जोड़ी ने दर्शकों को खूब पसंद किया। इस फिल्म का संगीत भी लोगों को बहुत भाया और इसके गाने आज भी सुने जाते हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
  4. कौन (1999): उर्मिला ने इस फिल्म में एक साइको लड़की का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने सराहा। इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था और कहानी लिखी थी अनुराग कश्यप ने। यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है।
  5. जंगल (2000): जंगल एक एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर फिल्म थी, जिसमें उर्मिला के अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म का निर्देशन भी राम गोपाल वर्मा ने किया था और यह यूट्यूब पर उपलब्ध है।

इन फिल्मों में उर्मिला की अदाकारी को सभी ने बहुत पसंद किया और यह फिल्में आज भी उनके फैंस द्वारा देखी जाती हैं।

Share This
अगला लेख → अमिताभ की पोती आराध्या ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, क्या …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun