मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, दो संदिग्ध हिरासत में

एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मामले में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, दो संदिग्ध हिरासत में

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस सिलसिले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

दरअसल, गोरेगांव पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति की ओर से ईमेल मिला था, जिसमें एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यही धमकी भरा मेल मंत्रालय और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन को भी भेजा गया था। जैसे ही यह मेल पुलिस के हाथ लगा, हड़कंप मच गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने मेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तलाश अभियान छेड़ दिया था।

गुरुवार को एकनाथ शिंदे दिल्ली के दौरे पर थे, जहां उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान एनडीए नेताओं के साथ उनकी बैठक भी हुई। इसी दिन रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसमें एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे।

कुछ दिन पहले पीएम मोदी के विमान पर हमले की धमकी

कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक व्यक्ति ने फोन कर दावा किया था कि आतंकवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे के दौरान उनके विमान पर हमला कर सकते हैं। इस कॉल के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए अन्य सुरक्षा एजेंसियों को सूचित किया और जांच शुरू की।

धमकी भरे कॉल तब आए जब प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस की यात्रा पूरी कर अमेरिका रवाना होने वाले थे। पुलिस को एक ही नंबर से बार-बार अलग-अलग धमकी भरे कॉल मिले। जांच के दौरान पता चला कि कॉल करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर था।मुंबई पुलिस इन दोनों मामलों की गहराई से जांच कर रही है और सुरक्षा एजेंसियां हर संभावित खतरे को लेकर सतर्क हैं।

Share This
अगला लेख → हाथरस भगदड़ की जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी गई, न्यायिक आयोग …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 6 km/h
Dehradun