मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
फार्मेसी परीक्षा पर विवाद के बीच CM मान का बड़ा बयान, बोले- पेपर लीक नहीं, नकल की कोशिश हुई थी लोकसभा में पप्पू यादव का NTA पर बड़ा हमला, बोले- पेपर लीक की जड़ तक पहुंचे सरकार, चेयरमैन पर क्यों है इतनी मेहरबानी? भगवंत मान सरकार प्रदेश में स्वास्थ संबंधी समस्याओं को लेकर सजग छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई

एक रोटी कम खाएंगे लेकिन झुकेंगे नहीं, डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भड़की कांग्रेस l

एक रोटी कम खाएंगे लेकिन झुकेंगे नहीं, डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर भड़की कांग्रेस l

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत और रूस को चीन के कब्जे में देने वाले विवादित बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि भारत आत्मसम्मान और गरिमा के साथ आगे बढ़ेगा और किसी भी बाहरी दंबगई के आगे झुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा, “भारत एक रोटी कम खाएगा, लेकिन बल प्रयोग के आगे कभी नहीं झुकेगा।”

मनीष तिवारी ने ट्रंप और उनके समर्थकों को समझाने की कोशिश की कि यह मामला केवल टैरिफ का नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सम्मान का है। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ भारत के संघर्ष को याद दिलाते हुए कहा कि उसी तरह भारत आज भी अपनी गरिमा के लिए खड़ा रहेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के सबसे गहरे और अंधकारमय हाथों खो दिया है, जिस पर कांग्रेस ने इसे अस्वीकार करते हुए जवाबी हमला किया है। कांग्रेस का कहना है कि भारत अपनी विदेश नीति और आर्थिक हितों की रक्षा में कट्टरता से खड़ा है और बाहरी दबावों को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद और रूस से तेल की खरीद को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव चल रहा है। कांग्रेस ने इसे भारत के राष्ट्रीय हितों पर हमला करार दिया है और सरकार से कड़ा रुख अपनाने का आग्रह किया है।

Share This
अगला लेख → कुशीनगर में शराब के नशे में युवक रेलवे ट्रैक पर लेटा, तेज रफ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,655 +889 (+1.16%)
निफ्टी 24,250 +265 (+1.1%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun