मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

एनिमल पार्क की रिलीज के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रणबीर ने तीसरे पार्ट पर की चर्चा

एनिमल पार्क की रिलीज के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रणबीर ने तीसरे पार्ट पर की चर्चा

रणबीर कपूर ने अपनी सुपरहिट फिल्म एनिमल के सीक्वल से जुड़ी बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि एनिमल 2 की शूटिंग 2027 में शुरू होगी, यानी इस फिल्म के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। रणबीर ने यह भी खुलासा किया कि एनिमल कुल तीन पार्ट्स की सीरीज होगी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि इस सीरीज में उन्हें डबल रोल निभाने का मौका मिलेगा, जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

रणबीर ने यह बयान रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान डेडलाइन को दिए गए इंटरव्यू में दिया। जब उनसे एनिमल पार्क के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब दिया, “हम इस फिल्म पर 2027 में काम शुरू करेंगे। फिलहाल, निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने केवल कहानी का आइडिया साझा किया है और बताया है कि वह इसे किस तरह बनाना चाहते हैं। यह तीन हिस्सों की सीरीज होगी, जिसमें दूसरा पार्ट एनिमल पार्क होगा। अभी हम पहले पार्ट पर चर्चा कर रहे हैं और इसे आगे ले जाने की योजना बना रहे हैं। यह मेरे लिए बेहद रोमांचक है क्योंकि मैं इसमें हीरो और विलन दोनों की भूमिका निभाऊंगा।”

रणबीर ने आगे बताया कि दूसरे पार्ट में कहानी और दिलचस्प मोड़ लेगी। इसमें मुख्य विलन अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाकर उनके जैसा दिखने लगता है। एनिमल का पहला भाग 2023 में रिलीज हुआ था और इसे लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई थीं। हालांकि, फिल्म ने अपनी अनोखी कहानी और शानदार एक्शन के कारण काफी चर्चा बटोरी। फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने भी कई इंटरव्यू में संकेत दिया है कि एनिमल 2 में पहले से ज्यादा खून-खराबा और एक्शन देखने को मिलेगा।

Share This
अगला लेख → दिल्ली में 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी, ईमेल ने मच…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 77,616 +850 (+1.11%)
निफ्टी 24,224 +239 (+1%)
मौसम
27°C
Patchy light drizzle
💧 81% 💨 5 km/h
Dehradun