मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Lucknow : रेलवे ट्रैक पर मिला दरोगा का शव, सिर कटी लाश मिलने से फैली दहशत

Lucknow : रेलवे ट्रैक पर मिला दरोगा का शव, सिर कटी लाश मिलने से फैली दहशत

लखनऊ में एक भयावह घटना ने सबको चौंका दिया है। यूपी पुलिस मुख्यालय में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ध्यान सिंह यादव का सिर कटा शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिवार को इस दुखद घटना की सूचना दी और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

36 वर्षीय ध्यान सिंह यादव यूपी पुलिस मुख्यालय में कार्यरत थे। उनकी पत्नी भी पुलिस मुख्यालय में सिपाही के पद पर तैनात हैं। दंपति लखनऊ में किराए के मकान में रहते थे। हाल ही में ध्यान सिंह यादव का तबादला जालौन जिले में हुआ था, और वह वहां जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उनके शव का सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के बक्कास रेलवे ट्रैक के पास मिलना हर किसी के लिए स्तब्ध कर देने वाला था।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, पुलिस इसे आत्महत्या या हत्या के दृष्टिकोण से भी जांच कर रही है। घटना के दिन एसआई शेविंग कराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। गुरुवार को उनका शव बरामद किया गया, जिसे परिजनों ने पहचान लिया।

पुलिस ने बताया कि अभी तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद एसआई की पत्नी सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

Share This
अगला लेख → एनिमल पार्क की रिलीज के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रणबीर ने …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun