एम्स में 4597 नौकरियों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानें
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) द्वारा 2024 के लिए नॉन-फैकल्टी ग्रुप B और C पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के तहत देशभर के विभिन्न अस्पतालों में 4597 पदों को भरा जाएगा, जिसमें एम्स, ईएसआईसी, राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग अस्पताल और अन्य प्रमुख अस्पताल शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है, और इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का आवेदन 11 फरवरी को स्वीकार होने या खारिज होने की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद, 12 से 14 फरवरी के बीच फॉर्म में सुधार की सुविधा होगी। एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (AIIMS CRE) का आयोजन 26 से 28 फरवरी 2025 के बीच होगा। एडमिट कार्ड और स्किल टेस्ट की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
यहां विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्ती की जाएगी, जैसे:
- असिस्टेंट डाइटिशियन
- डिमॉन्स्ट्रेटर (डायटेटिक्स एंड न्यूट्रिशियन)
- एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट (एनएस)
- जू. एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
- डाटा एंट्री ऑपरेटर
- जूनियर और सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट
- लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
- टेक्निकल असिस्टेंट (जैसे ऑपरेशन थिएटर, रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया)
- हॉस्पिटल अटेंडेंट
- रेडियोग्राफर
- ईसीजी टेक्निशियन
- लाइब्रेरी अटेंडेंट
- डेंटल मेकेनिक और अन्य तकनीकी पद
यह भर्ती विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक और हेल्थकेयर संबंधी पदों को कवर करती है।