मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

मध्य प्रदेश में कल बंद रहेंगे 23 हजार स्कूल, जानें क्यों लिया गया यह निर्णय

मध्य प्रदेश में कल बंद रहेंगे 23 हजार स्कूल, जानें क्यों लिया गया यह निर्णय

मध्य प्रदेश में 30 जनवरी को एमपी बोर्ड द्वारा संचालित लगभग 23 हजार निजी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, राज्य सरकार ने पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के स्कूलों के मान्यता नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों में FD मान्यता शुल्क और रजिस्टर्ड किरायानामा जोड़ने की बात की गई है। इस बदलाव के बाद, एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, विभिन्न स्थानों पर स्कूल संचालक गांधी प्रतिमा पर जाकर ज्ञापन भी सौंपेंगे।

नए मान्यता और नवीनीकरण के नियमों को लेकर एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने विरोध दर्ज कराया है। एसोसिएशन की मांग है कि यह नए नियम पहले से संचालित स्कूलों पर लागू न किए जाएं।

एमपी बोर्ड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष, गोपाल सोनी ने बताया कि सभी संगठनों ने निर्णय लिया है कि 30 जनवरी को प्रदेशभर के सभी एमपी बोर्ड स्कूल बंद रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नई मान्यता नियमों में रजिस्टर्ड रेंट एग्रीमेंट की शर्त पर पुनर्विचार किया जाए और इसे हल किया जाए, क्योंकि 31 जनवरी को मान्यता की अंतिम तारीख है।

सोनी ने यह भी बताया कि राज्य के सभी जिलों के संगठनों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री तक अपनी बात पहुंचाई है, लेकिन अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है।

Share This
अगला लेख → IOCL में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती, जानें पूरी जानकारी और आव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
23°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun