मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

एयर इंडिया समेत 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, जारी हुआ अलर्ट

एयर इंडिया समेत 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, जारी हुआ अलर्ट

केंद्र सरकार की कड़ी सुरक्षा नीतियों के बावजूद, विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी का है, जिसमें एअर इंडिया के 20 विमान भी शामिल हैं। इसके अलावा इंडिगो, विस्तारा और अकासा की उड़ानों को भी निशाना बनाया गया है, जिसमें क्रमशः 20, 20 और 25 उड़ानें शामिल हैं।

हाल ही में, सोमवार को भी कुछ विमानों को बम की धमकी मिली थी। इंडिगो के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी चार उड़ानों – 6ई 164 (मंगलुरु से मुंबई), 6ई 75 (अहमदाबाद से जेद्दा), 6ई 67 (हैदराबाद से जेद्दा) और 6ई 118 (लखनऊ से पुणे) को सुरक्षा अलर्ट मिला। इन उड़ानों के यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। एअर इंडिया ने भी पुष्टि की कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ उड़ानों को लेकर धमकियां मिली थीं। प्रवक्ता ने कहा कि सरकार द्वारा तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया और सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया।

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार पूरी मुस्तैदी से सभी आवश्यक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रही है। इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पिछले नौ दिनों में 170 से अधिक उड़ानें इन धमकियों से प्रभावित हुई हैं, जिनमें से अधिकतर धमकियां सोशल मीडिया से आई हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या ये धमकियां किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती हैं, तो नायडू ने कहा कि इस पर जल्दबाज़ी में कोई निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा। उन्होंने सावधानी बरतने की सलाह दी और कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही सही जानकारी दी जा सकेगी कि इसके पीछे कोई साजिश है या फिर त्योहारी सीजन में एयरलाइनों को निशाना बनाने की कोशिश हो रही है।

Share This
अगला लेख → पूर्व IAS से बड़ी ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार , शराब की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun