मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

Rajasthan Road Accident : अचानक टायर फटने से पलटी कार, 5 की मौत

Rajasthan Road Accident : अचानक टायर फटने से पलटी कार, 5 की मौत

राजस्थान के सिरोही जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार कार का टायर फट गया, जिससे कार पलट गई। हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर हुआ, और कार में सवार लोग जोधपुर जा रहे थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेजा गया है।

गुजरात के दाहोद से परिवार जोधपुर के लिए निकला था पुलिस ने जानकारी दी कि हादसा सुबह करीब 6 बजे सारनेश्वर जी पुलिया के पास हुआ। कार में सवार 6 लोग गुजरात के दाहोद से फलौदी के खारा गांव जा रहे थे। ये सभी लोग दिवाली के मौके पर अपने गांव लौट रहे थे। चलते समय अचानक कार के ब्रेक फेल हो गए, और डिवाइडर से टकराने के बाद कार का टायर फट गया। इसके बाद कार बेकाबू होकर हाईवे की दूसरी ओर जाकर नाले में गिर गई।

दुर्घटना में 11 महीने का बच्चा भी मारा गया दुर्घटना में कार सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सिरोही जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में सैन समाज से ताल्लुक रखने वाले दो पुरुष, दो महिलाएं और 11 महीने का एक मासूम बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान प्रताप, रामूराम, उषा, पूजा और आशू के रूप में हुई है। एक अन्य महिला, शारदा, गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी और पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Share This
अगला लेख → एयर इंडिया समेत 85 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, जारी हुआ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 95% 💨 4 km/h
Dehradun