मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ड्रग्स और ज़हरीले पदार्थों से जुड़ा है केस

एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत, ड्रग्स और ज़हरीले पदार्थों से जुड़ा है केस

प्रयागराज से एक बड़ी खबर सामने आई है — मशहूर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके द्वारा दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। एल्विश यादव ने नोएडा में आयोजित एक रेव पार्टी से जुड़े मामले में चार्जशीट और कोर्ट द्वारा जारी समन को रद्द करने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी।

यह मामला 3 नवंबर 2023 का है, जब नोएडा के सेक्टर-49 में एक रेव पार्टी में ड्रग्स और सांपों के ज़हर के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए पीएफए संस्था के एनिमल वेलफेयर ऑफिसर गौरव गुप्ता ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसमें एल्विश यादव समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इन धाराओं में आईपीसी की धारा 289, 284, 120-बी, एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 8, 22, 29, 30, 32 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9, 39, 48A, 49, 50, 51 शामिल थीं।

इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने रेव पार्टी में नशे के साथ-साथ सांप के ज़हर का इस्तेमाल किया और जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट किए। जांच के बाद पुलिस ने जो चार्जशीट कोर्ट में दायर की, उसे रद्द कराने के लिए एल्विश ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, लेकिन जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव की एकल पीठ ने याचिका खारिज कर दी।

अब अगर बात करें एल्विश यादव की पहचान की, तो उनका असली नाम सिद्धार्थ यादव है। वे हरियाणा के गुरुग्राम में 14 सितंबर 1997 को जन्मे थे और एक अहीर हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एल्विश यादव ने यूट्यूब पर रोस्टिंग, कॉमेडी और व्लॉगिंग के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। 2023 में वह ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ के विजेता बनने के बाद घर-घर में पहचाने जाने लगे। उनका देसी और हरियाणवी अंदाज युवाओं में खासा लोकप्रिय है, लेकिन साथ ही वे अक्सर विवादों में भी घिरे रहते हैं। एल्विश यादव का नाम जब से इस रेव पार्टी केस में सामने आया, तब से वे लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

Share This
अगला लेख → अलीगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत, दो गंभीर रू…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,874 +38 (+0.05%)
निफ्टी 24,000 +4 (+0.02%)
मौसम
24°C
Light rain shower
💧 92% 💨 4 km/h
Dehradun