मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट के खाते पर लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई, जानें क्या है मामला

कल्याण सिंह कैंसर इंस्टीट्यूट के खाते पर लखनऊ नगर निगम की कार्रवाई, जानें क्या है मामला

    लखनऊ नगर निगम ने गृहकर बकाया न चुकाने पर सख्त कदम उठाते हुए कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई संस्थान पर 9.02 करोड़ रुपये के बकाए के चलते की गई है।

    नगर निगम ने इस वित्तीय वर्ष में 700 करोड़ रुपये गृहकर वसूलने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक केवल 442 करोड़ रुपये ही जमा किए जा सके हैं। वित्तीय वर्ष के समाप्त होने में महज 13 दिन शेष रहने के कारण, निगम ने बकाएदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में, मंगलवार को नगर निगम की जोन-8 की टीम ने कैंसर इंस्टीट्यूट का बैंक खाता सील कर दिया।

    जोनल अधिकारी अजीत राय के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन को कई बार नोटिस और बिल भेजे गए, लेकिन उन्होंने भुगतान नहीं किया। पिछले एक साल से कर वसूली के प्रयास चल रहे थे। अंततः, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SGPGI शाखा) में अस्पताल का खाता बंद कर दिया गया। अब यह खाता तब तक नहीं खुलेगा, जब तक बकाया कर का पूरा भुगतान नहीं किया जाता।

    इससे पहले, करीब 20 दिन पहले, आवास विकास परिषद के अवध शिल्प ग्राम ऑडिटोरियम का बैंक खाता भी 1.61 करोड़ रुपये के गृहकर बकाए के कारण सील किया गया था। इसके बाद, परिषद ने सत्यापन के लिए एक टीम गठित की और 31 मार्च तक कर चुकाने का आश्वासन दिया है। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

    Share This
    अगला लेख → शॉर्ट टर्म या लॉन्ग टर्म? NSE के प्रमुख ने बताया कि भारतीय न…

    टिप्पणी करें

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    बाज़ार
    सेंसेक्स 76,836 +776 (+1.02%)
    निफ्टी 23,996 +229 (+0.96%)
    मौसम
    24°C
    Light rain shower
    💧 95% 💨 4 km/h
    Dehradun