मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ऑपरेशन के बाद पति ने जब आंखें खोलीं, तो 22 दिन से गायब पत्नी को बगल के बेड पर देखकर दंग रह गया

ऑपरेशन के बाद पति ने जब आंखें खोलीं, तो 22 दिन से गायब पत्नी को बगल के बेड पर देखकर दंग रह गया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने आए एक व्यक्ति को अपनी लापता पत्नी अस्पताल में मिल गई। यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं थी।

उन्नाव शहर के केवटा तालाब बस्ती निवासी 50 वर्षीय राकेश कुमार की पत्नी शांति देवी (42) अचानक 13 जनवरी को घर से गायब हो गई थीं। राकेश ने उन्हें उन्नाव से लेकर कानपुर, लखनऊ और कन्नौज तक ढूंढा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार, 16 जनवरी को उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

राकेश वेल्डिंग का काम करते हैं और उनकी पत्नी के अलावा घर में कोई और नहीं है। पत्नी के गायब होने से वह बुरी तरह टूट गए थे। उन्होंने काम पर जाना भी छोड़ दिया और दोस्त के घर रहने लगे। इसी बीच, आंखों में तकलीफ होने पर उन्होंने 6 फरवरी को डॉक्टर से जांच कराई। डॉक्टरों ने मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने की सलाह दी, जिसके बाद 7 फरवरी को उनका ऑपरेशन हुआ।

ऑपरेशन के बाद जब अस्पताल में उनकी आंखों से पट्टी हटाई गई, तो उन्होंने पास के बेड पर भर्ती एक महिला को पानी मांगते सुना। आवाज जानी-पहचानी लगी, तो उन्होंने ध्यान से देखा और हैरान रह गए—वह महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी लापता पत्नी शांति देवी थी।

भावुक होकर राकेश की आंखों में आंसू आ गए, लेकिन जब उन्होंने पत्नी से बात की, तो उसने उन्हें पहचाना नहीं। दरअसल, सिर पर गहरी चोट लगने के कारण शांति देवी अपनी याददाश्त खो चुकी थीं।

पत्नी को इस हालत में देखकर राकेश ने अपने सारे दुख-दर्द भूलाकर उसकी सेवा करने का निश्चय किया। उन्होंने बताया कि जब से उनकी पत्नी अस्पताल में मिली है, तब से वे हर पल उसके साथ हैं और उसकी देखभाल कर रहे हैं। अब उनकी पत्नी धीरे-धीरे उन्हें पहचानने लगी है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

अस्पताल के डॉक्टर कौशलेन्द्र प्रताप के अनुसार, महिला को सिर में गंभीर चोट थी और जब उसे अस्पताल लाया गया था, तब वह कुछ भी समझने या बताने की स्थिति में नहीं थी। लेकिन अब इलाज से उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

हालांकि, राकेश ने जिला अस्पताल में इलाज की उचित व्यवस्था न होने का आरोप लगाया है। फिर भी, उनकी देखभाल और प्यार से उनकी पत्नी की याददाश्त धीरे-धीरे लौट रही है, और यह उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है

Share This
अगला लेख → महाकुंभ के बाद होली के मद्देनजर यूपी के लिए विशेष ट्रेनों का…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 76,783 -53 (-0.07%)
निफ्टी 23,999 +3 (+0.01%)
मौसम
28°C
Light rain shower
💧 79% 💨 6 km/h
Dehradun