मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए 30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 3 सुपरफूड

ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए 30 के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 3 सुपरफूड

महिलाओं का स्वास्थ्य पुरुषों से कुछ अलग होता है, क्योंकि उनका शरीर हर महीने हार्मोनल बदलावों से गुजरता है। इन परिवर्तनों का प्रभाव न केवल मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है, बल्कि पाचन तंत्र और खान-पान पर भी देखा जा सकता है। खासतौर पर उम्र बढ़ने के साथ, महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी होने लगती है। दरअसल, कैल्शियम शरीर से पानी के साथ बाहर निकल जाता है और अगर इसे विटामिन सी के बिना लिया जाए, तो इसका अवशोषण भी कठिन हो जाता है। ऐसे में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

इसलिए, 30 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में कुछ खास सुपरफूड्स को शामिल करना जरूरी होता है, जिससे उनकी हड्डियां मजबूत बनी रहें। आइए जानते हैं ऐसे तीन सुपरफूड्स के बारे में, जो महिलाओं की हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार हैं।

30 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर खाएं ये 3 सुपरफूड्स:

  1. ड्राई फ्रूट्स:
    बादाम, पिस्ता, अखरोट और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इन्हें रातभर भिगोकर खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। हालांकि, इनमें कैल्शियम की मात्रा कम होती है, लेकिन ये हड्डियों के लिए दो अन्य जरूरी तत्व – मैग्नीशियम और फास्फोरस प्रदान करते हैं। मैग्नीशियम शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, जबकि फास्फोरस हड्डियों की बनावट को मजबूत बनाए रखता है।
  2. हरी पत्तेदार सब्जियां:
    पालक, केल, ब्रोकली, शलजम के पत्ते और फूलगोभी जैसी हरी सब्जियां हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में सहायक होती हैं। इनमें विटामिन के और विटामिन ए भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती देते हैं और उनकी संरचना को सही बनाए रखते हैं। इन पोषक तत्वों की मौजूदगी से ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया जैसी हड्डियों की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
  3. मछली:
    मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड और हेल्दी फैट का बेहतरीन स्रोत होती है। इसमें मौजूद विटामिन डी हड्डियों को मजबूती देने के साथ-साथ उनकी नमी बनाए रखने में भी मदद करता है। यह हड्डियों की संरचना को सुधारता है और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस की संभावना भी घटती है।

अगर महिलाएं 30 की उम्र के बाद इन सुपरफूड्स को अपने आहार में शामिल करें, तो वे अपनी हड्डियों को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकती हैं।

Share This
अगला लेख → घने और चमकदार बालों के लिए दही है रामबाण, जानिए इसके अनोखे फ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
22°C
Light rain shower
💧 94% 💨 4 km/h
Dehradun