मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे मौन व्रत पर, आंदोलन को मिला बड़ा साथ जंतर-मंतर पर अफरा-तफरी, छात्रों और निहंगों के बीच धक्का-मुक्की से बढ़ा तनाव PM मोदी के ऐलान पर राहुल गांधी का पलटवार, रखीं 3 बड़ी मांगें CJP Protest: दिल्ली में बवाल, 16 मेट्रो स्टेशन बंद; सरकार से बातचीत को तैयार CJP पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड 22 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन :मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान PM मोदी का राहुल गांधी पर तंज: मैं 56 साल के युवा की बात नहीं, 28 साल के युवाओं की बात कर रहा हूं सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में जल्द सुनवाई जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया, संसद मार्च के बीच बड़ी कार्रवाई CJP प्रवक्ता सरकार से मिलने पहुंचे, संसद मार्च पर बढ़ी सियासी हलचल ‘हर अभद्र शब्द अश्लील नहीं’— सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी

घर पर बनाएं बिना चीनी वाली पंजाबी लस्सी, स्वाद में मलाईदार और सेहत के लिए बेहतरीन

घर पर बनाएं बिना चीनी वाली पंजाबी लस्सी, स्वाद में मलाईदार और सेहत के लिए बेहतरीन

दही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। इसी वजह से लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। अगर आप घर पर टेस्टी और हेल्दी लस्सी बनाना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको पंजाब स्टाइल शुगर फ्री लस्सी बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं।

लस्सी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

 2 कप दही
 स्वादानुसार गुड़
 आधा गिलास ठंडा पानी
 काजू, पिस्ता, खजूर, बादाम, केसर
 मलाई (टॉपिंग के लिए)

पंजाबी स्टाइल गाढ़ी लस्सी बनाने की विधि

पहला स्टेप:

  • सबसे पहले काजू, पिस्ता, बादाम और खजूर को पानी में भिगो दें ताकि वे नरम हो जाएं।
  • अब 2 कप दही लें (अगर आप दो लोगों के लिए बना रहे हैं)।
  • दही को फेंटने के लिए मिक्सी या मथानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर मिक्सी का उपयोग कर रहे हैं, तो 10 सेकंड तक इसे ब्लेंड करें। मथानी से फेंटने पर भी लस्सी उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी।

दूसरा स्टेप:

  • जब दही अच्छे से फेंट जाए, तो इसमें आधा गिलास ठंडा पानी डालें।
  • अपने स्वाद के अनुसार गुड़ मिलाएं।
  • भिगोए हुए ड्राई फ्रूट्स को मिक्सी में पीसकर लस्सी में डालें, इससे लस्सी और ज्यादा पौष्टिक बनेगी।

तीसरा स्टेप:

  • तैयार लस्सी को गिलास में ऊंचाई से डालें ताकि उसमें झाग बन जाए।
  • अब ऊपर से मलाई और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
  • ठंडी-ठंडी झागदार और मलाईदार शुगर फ्री लस्सी तैयार है!

इसे बनाकर खुद भी आनंद लें और अपने परिवार को भी पिलाएं।

Share This
अगला लेख → क्या आपने आजमाया दही और बेसन फेस पैक ? जानें इसके ब्यूटी बेन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा ख़बरें
बाज़ार
सेंसेक्स 76,766 -70 (-0.09%)
निफ्टी 23,985 -11 (-0.05%)
मौसम
26°C
Light rain shower
💧 88% 💨 5 km/h
Dehradun