ओरछा का रामराजा सरकार मंदिर फिर हुआ बंद
मध्यप्रदेश – प्रदेश के ओरछा में स्थित रामराजा मंदिर को एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने से मंदिर को दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है यह मंदिर अब दर्शन के लिए 25 जून तक बंद रहेगा।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि निवाड़ी जिले में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को डिस्ट्रिक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि निवाड़ी जिले के ओरछा के रामराजा सरकार एवं पृथ्वीपुर के अछरू माता मंदिर को कुछ दिनों के लिए बंद रखा जाए, जब तक कि जिले के हालात सामान्य नहीं हो जाते हैं।
निर्णय के अनुसार रविवार से ओरछा में रामराजा सरकार मंदिर एवं अछरूमाता मंदिर को 25 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। तय तारीख तक हालात सामान्य नहीं हुए तो मंदिर बंद करने के निर्णय को और आगे भी बढ़ाया जा सकता है।